बाहुबली के बाद केजीएफ पर भी भारी पड़ी पठान, दूसरे दिन कमाई 100 करोड़ के पार
किंग खान की पठान फिल्म ने बॉलीवुड के अच्छे दिन वापस ला दिए हैं। शाहरुख की इस फिल्म को लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है, जिस कारण फिल्म लगातार झंडे गाड़ रही है। पहले दिन बॉक्स ऑफिस की ताबड़तोड़ कमाई के बाद, दूसरे दिन इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन किया है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म को जंहा एडवांस बुकिंग में जबरदस्त समर्थन मिला। इस मामले मे पठान फिल्म ने केजीएफ 2 और वॉर जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया था। यही वजह थी कि दिग्गजों ने पहले से ही अंदाजा लगा लिया था कि पठान बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच सकती है। फिल्म की कमाई की बात करें तो पहले दिन मे इसने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। फिल्म ने हिंदी भाषा में 55 करोड़ और अन्य भाषाओं में 2 करोड़ की कमाई कर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

Post a Comment