2023


सुकेश चंद्रशेखर से संबंधित 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी जैकलीन फर्नांडीज को बड़ी राहत मिली है। एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने एक कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए दुबई जाने की अनुमति कोर्ट से मांगी थी। जिसके बाद कोर्ट ने एक्ट्रेस को इजाजत दे दी है। बता चले कि जैकलीन ने बीते बुधवार को दिल्ली की एक अदालत में आवेदन दायर किया था। उस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उन्हें दुबई जाने की अनुमति दे दी है। बता दें कि जैकलीन फर्नांडीज द्वारा 27 से 30 जनवरी तक एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दुबई यात्रा हेतु अदालत से अनुमति मांगी गई थी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जैकलीन के आवेदन पर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा था। जिसके बाद अदालत ने जैकलीन द्वारा दायर आवेदन का जवाब देने के लिए ईडी को दो दिन का समय भी दिया था। जिसमें कोर्ट ने एक्ट्रेस को बड़ी राहत दी है। गौरतलब है कि जैकलीन फर्नांडीज ठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी हैं। लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की ओर से जैकलीन फर्नांडीज की जांच की जा रही है। ईडी कई बार एक्ट्रेस से मामले में पूछताछ कर चुकी है। बता दें कि इससे पहले बीते वर्ष दिसंबर में भी जैकलीन ने अपने परिवार से मिलने के लिए विदेश जाने की अनुमति मांगी थी। लेकिन, फिर एक्ट्रेस ने विदेश जाने की अनुमति की अपनी याचिका वापस ले ली थी। इस बार जैकलीन ने फिर आवेदन किया, जिसमें कोर्ट ने उन्हें इजाजात दे दी है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट ने एक्ट्रेस को राहत देते हुए ये आदेश भी दिया है कि विदेश यात्रा के दौरान जैकलीन जहां रहेंगी उन्हें उसकी जानकारी देनी होगी।


किंग खान की पठान फिल्म ने बॉलीवुड के अच्छे दिन वापस ला दिए हैं। शाहरुख की इस फिल्म को लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है, जिस कारण फिल्म लगातार झंडे गाड़ रही है। पहले दिन बॉक्स ऑफिस की ताबड़तोड़ कमाई के बाद, दूसरे दिन इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन किया है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म को जंहा एडवांस बुकिंग में जबरदस्त समर्थन मिला। इस मामले मे पठान फिल्म ने केजीएफ 2 और वॉर जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया था। यही वजह थी कि दिग्गजों ने पहले से ही अंदाजा लगा लिया था कि पठान बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच सकती है। फिल्म की कमाई की बात करें तो पहले दिन मे इसने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। फिल्म ने हिंदी भाषा में 55 करोड़ और अन्य भाषाओं में 2 करोड़ की कमाई कर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। 

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget